फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 11 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन, सुरक्षा की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रविवार को 11 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में 1178 महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उन्हें सुरक्षा की जानकारी दी गई। महिला बीट अधिकारियों ने उपस्थित लोगों के बीच शासन की योजनाओं व महिला के सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए।
जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में जानकारी दी। प्रतिभागियों को हेल्पलाइन व पोर्टल की जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बरईटोला व भिटवा टोला, महिला थाना ने बंजरिया, धनघटा थाना ने क्षेत्र के ग्राम दीपपुर, डिहवा व सिसवा, महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली, मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुसौना खुर्द व मंझरिया तिवार, बखिरा थाना के ग्राम संतोषपुर, सहजनवा तिराहा, कस्बा बखिरा व बागेश्वरनाथ मंदिर, बेलहरकला के ग्राम कर्माकला व धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरीराई गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंपलेट प्रदान कर जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें