फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हर राउंड की मतगणना का डेटा एप पर होगा अपलोड

Fri, 31 May 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सामान्य लोक सभा निर्वाचन में आयोग काफी हाईटेक दिखाई दे रहा है। मतदान के दिन जहां मोबाइल एप के माध्यम से लगातार वोटिंग प्रतिशत बताया जा रहा था अब मतगणना में एप से डाटा अपलोड होगा। वोटर हेल्पलाइन नाम से इस एप के जरिए आम जनता को मतगणना की पल-पल की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

लोक सभा क्षेत्र के तीनों विधान सभा क्षेत्र की मतगणना एचआरपीजी कॉलेज में होगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम आने तक जारी रहेगा। चुनाव परिणाम जानने को हर कोई चार जून को उत्सुक रहेगा। इसके लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ मतगणना स्थलों पर एकत्रित होगी। मतगणना वाले दिन मतगणना स्थलों पर भीड़ न हो और आम जनता को भी परिणाम जानने में आसानी हो। इसके लिए आयोग ने वोटर हेल्पलाइन नाम एक मोबाइल एप बनाया है। इस एप मतदाताओं को मतगणना का पल पल का परिणाम घर बैठे मिलता रहेगा। इसके लिए प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन इंस्टॉल करना होगा। संबंधित यूजर अपने जिले ही नहीं बल्कि किसी भी लोक सभा सीट का राउंडवार परिणाम जान सकते है। हर राउंड के बाद इस एप पर संबंधित लोकसभा सीट के सभी प्रत्याशियों को मिले वोट ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि यह व्यवस्था आयोग तरफ से की गई है। एप को डाउनलोड कर परिणाम जाना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें