फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 12,133 कार्मिकों के डाटा की जगह 4311 का डाटा फीड

Fri, 19 Apr 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने डेवलप ईपीडीएस साॅफ्टवेयर पर कार्मिकों के एपिक नंबर फीड किए जाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन अभी तक ईपीडीएस साफ्टवेयर पर कार्मिकों के फीड किए गए एपिक नंबर की जगह अन्य शब्द फीड किए गए हैं या नंबर अंकित नहीं हैं। सभी 67 विभागों के 12133 कार्मिकों के फीड डाटा में मात्र 4311 कार्मिकों के एपिक नंबर का विवरण फीड है और 7822 कार्मिकों के एपिक नंबर फीड नहीं हैं। यह जानकारी सीडीओ संत कुमार ने दी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि संबंधित विभाग अपने ऑपरेटर को निर्देशित करें कि दो दिन के भीतर इपीडीएस साॅफ्टवेयर पर कार्मिकों की समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए डैशबोर्ड पर डाउनलोड ऑप्शन में जाकर कार्मिकों का समस्त विवरण से संबंधित एक्सल शीट डाउनलोड की जा सकती है। किसी प्रकार की कठिनाई आने पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें