फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन सगे भाइयों पर दलित उत्पीड़न का केस

Sat, 06 Apr 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। न्यायालय के आदेश पर महुली पुलिस रविवार को कोल्हुआ गांव निवासी तीन सगे भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दलित उत्पीड़न सहित अन्य संगीन धाराओ में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उक्त मामला एक वर्ष पूर्व का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


कोर्ट को दी गई तहरीर में कोल्हुआ गांव निवासी सच्चिदानंद उर्फ भुल्लर पुत्र गजराज ने बताया है कि पिछले वर्ष में मिट्टी गिराने की बात को लेकर गांव का हेमन्त तिवारी अपने भाइयों के साथ पहुंचा। गाली गलौज करते हुए उक्त लोगो ने सच्चिदानंद के ऊपर प्राण घात हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हेमन्त तिवारी, श्रवण तिवारी एवं विजय तिवारी पुत्रगण रघुपति तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें