संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने एक वारंटी समेत सात आरोपी को अलग-अलग मामले में गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की। वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी सियाराम यादव पुत्र लालजी यादव निवासी नकहा को गिरफ्तार किया। साथ ही दुधारा थाना पुलिस ने दो व महुली थाना पुलिस ने चार आरोपी को पकड़कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया। पुलिस ने सभी आरोपी को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। संवाद