धनघटा। धनघटा चौराहे से 500 मीटर पश्चिम राम जानकी मार्ग पर मंगलवार की शाम ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। साइकिल सवार धनघटा का रहने वाला था। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार धनघटा स्थित पेट्रोल पंप के निकट गिरिजापति (55) पुत्र ओरी कबाड़ का कारोबार करते हैं। मंगलवार की शाम वह अपनी दुकान से साइकिल द्वारा धनघटा चौराहे की तरफ आ रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने गिरिजापति को टक्कर मार दिया। स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी हैंसर पहुंचया, यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गिरिजापति को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सीएचसी हैंसर पहुंच गए।
अस्पताल परिसर में चीख पुकार मच गई। उनकी पत्नी की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। गिरिजापति के दो बेटों में लवकुश बाहर रहकर नौकरी करता है वहीं दूसरा बेटा ध्रुवचन्द पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।