संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के हरदी गांव में 24 अगस्त को गिट्टी लदा ट्रक पलटने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मृतका के ससुर की तहरीर मिलने पर आरोपी ट्रक चालक अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरूकर दी है। जानकारी के अनुुसार हरदी गांव में झोपड़ी पर गिट्टी लदा ट्रक पलटने से महिला की दबकर मौके पर ही मौत हो गई थी। वहां पर खड़ा ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में हरदी गांव निवासी जमील अहमद ने बताया कि 24 अगस्त को सुबह लगभग 4:30 बजे खलीलाबाद से बखिरा की तरफ आ रही तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक चालक की लापरवाही से ट्रक पलट गया। दबने से उनकी बहू शबरीन (23) की मौके पर ही मौत हो गई। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर ट्रक चालक अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरूकर दी गई है। संवाद