फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को मिलेगा निशुल्क उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ से 12 तक लगेंगे कैंप, नौ को जिला अस्पताल में लगेगा दिव्यांग चिह्निकरण शिविर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दिव्यांगजनों को एडिप योजना के अन्तर्गत निशुल्क सहायक उपकरण बांटे जाएंगे। यह जानकारी डीएम रवीश गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व दिव्यांगता परीक्षण/चिह्निकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण (एलिम्को) और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी करेंगेे। नौ जुलाई को जिला चिकित्सालय में यह कैंप आयोजित होगा।
विज्ञापन

इसमें ब्लॉक खलीलाबाद और बघौली ब्लॉक, नगर पालिका खलीलाबाद एवं नगर पंचायत मगहर के दिव्यांग अपना परीक्षण करा सकेंगे। 10 जुलाई को तहसील मुख्यालय मेंहदावल में कैंप आयोजित होगा। जिसमें ब्लॉक मेंहदावल, सांथा, बेलहर कला और नगर पंचायत मेंहदावल के दिव्यांग परीक्षण करा सकेंगे। 11 जुलाई को तहसील मुख्यालय धनघटा पर कैंप लगेगा। जिसमें हैंसर बाजार और पौली ब्लॉक के निवासी दिव्यांग परीक्षण करा सकेंगे, 12 जुलाई को विकास खंड नाथनगर में कैंप आयोजित होगा। जिसमें नाथनगर और हरिहरपुर नगर पंचायत के निवासी दिव्यांग परीक्षण करा सकेंगे। डीएम ने बताया कि कैंप में आने वाले दिव्यांग अपने साथ 40 प्रतिशत अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 15000 रुपये प्रतिमाह या उसे कम का आय प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड लाएंगे। डीएम ने इसके व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश विभागों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें