चौक बाजार स्थित गोरक्षनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा में शामिल कन्याए
चौक बाजार। स्थानीय गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार से सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा सुबह सात बजे मंदिर प्रांगण से छठ्ठ घाट पोखरे पर पहुंची। कलश में जल भरा गया। नगर भ्रमण करते हुए श्रद्धालु पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचे।
कलश यात्रा में शिव का रुद्र महायज्ञ तथा शिव, पार्वती, गणेश, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। कलश स्थापन पूजन के बाद ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा, शिव मंदिर में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आचार्य अखिलेश मिश्र ने संपन्न कराया।
शाम को शिव महापुराण ज्ञान कथा का प्रवचन बालक दास जी महाराज 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक करेंगे। इस मौके पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, डॉ. बसंत नारायण सिंह, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. राकेश त्रिपाठी, अशोक विश्वकर्मा, छोटेलाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।