फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश दो पट्टीदारों में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के बोदना गांव में सोमवार की रात में पुरानी रंजिश में दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बोदना निवासी रामचंद्र और उनके पट्टीदार जियावन मंडोला के बीच रंजिश चल रही है। सोमवार की रात दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष के रामचंद्र (55) उनकी पत्नी फुला देवी (53), पुत्र अनिल (30), सविता (15) घायल हो गईं। दूसरे पक्ष के जियावन मंडोला (55), बेटा बेचई ठाकुर (22) व नाथू (24) घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल भिजवाया। घायलों की गंभीर हालत देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी घायल रामचंद्र की सेहत में सुधार न होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें