फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देवी मंदिरों में लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 27 Sep 2025 08:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नवरात्र पर सजा समय माता मंदिर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवरात्र पर्व पर देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग रही है, वही पंडाल सजने लगे हैं, देवी प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं। नवरात्र के पांचवे दिन माता कूष्मांडा की पूजा की गई। इस बार नवरात्र 10 दिन का है और चतुर्थी दो दिन मनाया जा रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को माता कूष्मांडा की पूजा अर्चन किया गया।
विज्ञापन

नवरात्र के पांचवें दिन भी देवी कूष्मांडा की आराधना की गई। मां के दरबार में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। मां के दर्शन कर भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किए। शहर के समय माता मंदिर, वन देवी उस्का कला, बरदहिया की दुर्गा माता समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालु भोर से ही माता के दर्शन में जुटे रहे।
समय माता मंदिरा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्काउट गाइड ने सुरक्षा संभाली थी। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के स्काउट और गाइड मंदिर में सुबह, शाम दोनों पालियों में मंदिर की सफाई, श्रद्धालुओं के पंक्तिबद्ध करने में सहायता कार्य किया। इस दौरान स्काउट आलोक पांडेय, रितेश कुमार, किशन गुप्ता, तहसील काउंसलर विकास ने मोर्चा संभाला था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें