फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीजल के लिए उमड़ रही भीड़, 11 पंप ड्राई

विज्ञापन
मेंहदावल में पंप पर तेल लेने के लिए जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मेंहदावल। डीजल-पेट्रोल का संकट बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि जिस पंप पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध है वहां लोगों की भारी भीड़ जुट जा रही है। पुलिस कर्मियों को भीड़ संभालने में मशक्कत करनी पड़ रही है। हालत गंभीर होती जा रही है। मेंहदावल इलाके में सात पंप ड्राई हैं। मेंहदावल में शुक्रवार को डीजल के लिए पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ पहुंच गई। गैलन से लेकर ट्रैक्टर व कामर्शियल वाहनों की लंबी लाइन गेढुवा स्थित पेट्रोल पंप पर लगी रही। यहां तैनात पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत भीड़ को संभालने के लिए करनी पड़ी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र के कुसौना कला में शुक्रवार को डीजल लेने के लिए भारी भीड़ रही। नौलखा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को इस पेट्रोल पंप पर भीड़ संभालने के लिए परेशान होना पड़ा। नगर के अन्य पंपों पर डीजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है तो पेट्रोल की बिक्री के दौरान भी भारी भीड़ एकत्रित हो रही है, जिससे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को भी असुविधा हो रही है।
भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के स्वामी पंकज जायसवाल ने बताया कि डीजल व पेट्रोल पंप पर न होने से पंप ड्राई हो गया है। तेल की डिमांड भेजी गई है, लेकिन अभी तक आपूर्ति नहीं हो पाई है। आपूर्ति उपलब्ध होते ही बिक्री शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा महुली इलाके के चार पंपों पर तेल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें