सेमरियावां। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक अफसर यू. अहमद का 22 मई को सुबह 9:45 बजे पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई। वह वर्ष 1984 से 1989 तक मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (कांग्रेस) के राष्ट्रीय महासचिव के अलावा कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर कार्य किया। उनके पुत्र दिलशाद अफसर वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शोकाकुल परिवार को फोन पर सांत्वना दी। इसके साथ ही सुरेंद्र कुमार, कुलदीप, दिवाकर, मो. नाजिमा खां, विश्वविजय सिंह, प्रवीण चंद्र पांडेय, हाजी मो. नज़ीर, सैयद तारिक हुसैन, अरुण पांडेय, सुनील पांडेय, डॉ. अमरेंद्र पांडेय ने श्रद्धांजलि दी।