फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छठ पर घर वापसी की भीड़, ट्रेनें फुल

विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने के लिए लगी भीड़-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दिवाली पर जो लोग घर नहीं लौट पाए थे वे अब छठ पर्व मनाने के लिए लौट रहे हैं। इसका असर ट्रेनों व बसों के सफर पर पड़ रहा है। जहां ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है वहीं जनरल कोच में चढ़ना मुश्किल है। किसी तरह लोग दुश्वारियां झेलते हुए सफर करने को मजबूर हैं।
छठ पर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। इसके लिए जहां घरों में तैयारियां चल रहीं हैं वहीं विभिन्न प्रांतों व शहरों में रोजी-रोटी के सिलसिले में गए लोग त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। इसके चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। कई लोग तत्काल टिकट के भरोसे स्टेशन पर पहुंचने के बाद मजबूरी में जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनरल कोच की स्थिति यह है कि अधिकतर ट्रेनों में गैलरी तक ठसाठस भीड़ रह रही है। ऐसे में सीट मिलना तो दूर कोच में प्रवेश करने के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन ट्रेनों की है जो बिहार की तरफ जाती है।
मुंबई से खलीलाबाद आए झिनकान प्रसाद ने बताया कि काफी परेशानी झेलकर पहुंचे हैं लेकिन इस बात की खुशी है कि त्योहार घर पर परिवार के साथ मना पाएंगे। दिल्ली से खलीलाबाद पहुंचे दिलीप कुमार ने बताया कि दिवाली पर आने का मन था लेकिन कंफर्म टिकट न मिलने से नहीं आ सके। छठ पर्व घर मनाने के लिए काफी मशक्कत के बाद पहुंचे हैं।
विज्ञापन

ट्रेन हो या बस की यात्रा, सभी में यात्रा करने पर अगर परिवार साथ में हैं और भी दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। जो लोग परिवार के साथ लाैट रहे हैं उनके पास सामान भी अधिक होता है। ऐसे में बस-ट्रेन में चढ़ना बड़ी दुश्वारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें