फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट : नहीं सुलझा जमीन का पेच बिजली उपकेंद्र का निर्माण अटका

Sun, 26 Oct 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विद्युत सब स्टेशन की प्रतीकात्मक फोटो । स्रोत - इंटरनेट
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली की आपूर्ति मिले, इसके लिए मगहर में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाना है। शासन से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन जो जमीन चिन्हित की गई है, उसको लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। जिसके कारण अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

प्रतिफल मगहर और आस पास के क्षेत्रों के लोगों को विद्युत संकट से जूझना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन ने जमीन विवाद को सुलझाने के प्रयास किए, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। यदि यह उप केंद्र बन जाए तो मगहर क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी को विद्युत संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए मगहर कस्बे में नया विद्युत उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव किया गया था। इसकी शासन स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है। हाईवे के किनारे इसके लिए जमीन चिह्नित की गई थी, जहां 33/11 केवीए क्षमता का उपकेंद्र बनाया जाना है। इसके निर्माण होने से कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के करीब पांच हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
अभी खलीलाबाद शहर के औद्योगिक एरिया विद्युत उपकेंद्र से मगहर कस्बे को विद्युत आपूर्ति होती है। कबीर चौरा परिसर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जरूरत है लेकिन विद्युत उपकेंद्र से दूरी के चलते दिक्कत आती रहती है।
विज्ञापन

वर्तमान स्थिति यह है कि पहले रास्ते को लेकर समस्या आई, अब जिस जमीन को चिह्नित किया गया है, उसे खेल का मैदान बताकर बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके बदले दूसरे स्थान पर जमीन की डिमांड कर दी है। इस मामले में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया है। जमीन का मामला सुलझने के बाद विद्युत उपकेंद्र का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें