रांग साइड को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद को गया था सुलझाने
- फोटो : demo pic
रोडवेज की बस से सफर कर रहे एक युवक को बस में ही रविवार को नशीला पदार्थ खिलाकर अज्ञात लोगों ने उसका सामान गायब कर दिया। बेहोशी की हालत में युवक को बस कर्मियों ने कांटे पुलिस चौकी पर उतार दिया।
चौकी इंचार्ज रामभवन यादव ने बताया कि गोरखपुर डिपो की बस लखनऊ से आ रही थी। बस में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला जिसे बस कर्मियों ने पुलिस चौकी पर उतार दिया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके जेब में मोबाइल मिला।
मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई। चौकी पर पहुंचे परिजनो ने युवक की पहचान निर्भय यादव पुत्र शिवहरक यादव तुर्कवलिया थाना मुंडरेवा बस्ती के रूप में की। परिजनों के अनुसार युवक अपने साथ सामान लेकर लखनऊ से आ रहा था। जिसे रास्ते में अज्ञात लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजन युवक को लेकर बस्ती के किसी अस्पताल में चले गए हैं।