फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआनो में मिली महिला की लाश

Sat, 11 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
महिला की नग्न लाश उतराती हुई ‌। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 कुआनो में एक महिला की नग्न लाश उतराती हुई शनिवार को देखी गई। घटना की खबर पर आस-पास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में महुली और धनघटा की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने नाविकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान धनघटा क्षेत्र के सलाहाबाद गांव की रहने वाली 36 वर्षीय भगवानी पत्नी राममिश के रूप में हुई।
विज्ञापन

कुआनो के मूड़ाडीहा घाट पर कुछ लोग शनिवार की सुबह नित्य क्रिया कर्म के लिए गए थे। उसी दौरान नदी में पेट के बल नग्न अवस्था में उतराती हुई महिला की लाश को देख कर शोर मचाया। बाद में आस- पास के गांवों की काफी भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना महुली पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी एसओ प्रदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। एसओ गांव वालों की कोशिश से नाविकों को बुलाकर शव को नदी से बाहर निकलवाया। महिला के चेहरे पर जले जैसा निशान था। घटना को लेकर लोग तमाम तरह की चर्चा कर रहे थे। बाद में एसओ धनघटा महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी भी पहुंच गए। सीमा विवाद को लेकर करीब 15 मिनट तक दोनों थाने की पुलिस उलझी रही। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो बाद में एसओ धनघटा ने शव को कब्जे में लेकर थाने भेजवाया। उसी बीच सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए और घटना के बारे में लोगों से बातचीत की। एसओ धनघटा महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्र के सलाहाबाद गांव निवासी रामशिव ने शव की पहचान अपनी पत्नी भगवानी के रुप में की। पति ने पूछताछ में बताया कि उसके पास तीन बच्चे है। कुछ वर्षों से पत्नी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। दो साल पहले वह खुद को आग लगा ली थी, इसकी वजह से शरीर पर जले के निशान थे। इसी निशान को देख शव की शिनाख्त करने में काफी मदद मिली। पति ने आगे बताया कि गुरुवार की शाम को भगवानी अचानक घर से निकली और फिर लौट कर वापस नहीं आई। पत्नी की खोजबीन की जा रही थी। इधर मूडाडीहा घाट पर महिला के शव मिलने की खबर मिली तो पहुंच कर पहचान की पुष्टि की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें