पुरानी सब्जी मंडी रोड के पास से शुक्रवार की शाम पुलिस ने एक महिला को 200 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत करीब नौ लाख रुपये है। पकड़ी गई महिला शहर की ही रहने वाली है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि लगातार सूूचना मिल रही थी कि पुरानी सब्जी मंडी रोड पर एक महिला स्मैक बेचती है। शुक्रवार को बरदहिया चौकी इंचार्ज आद्या सिंह, कांस्टेबल शुभम सिंह, राजा सिंह, राकेश पांडेय और महिला आरक्षी के साथ शहर में भ्रमण पर निकले थे। उसी दौरान सूचना पर महिला को स्मैक के साथ पकड़ा गया। पॉलीथिन की थैली में रखी गई 200 पुड़िया स्मैक उसके पास से बरामद हुई। इसका वजन 80 ग्राम था।
बरामद स्मैक की कीमत नौ लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में महिला की पहचान रीता मिश्रा पत्नी राकेश मिश्रा निवासी पुरानी सब्जी मंडी रोड के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि नेपाल से लाकर कैरियर स्मैक उपलब्ध कराता है और महिला पुड़िया बना कर प्रति पुड़िया 200 रुपये में बेचती है। महिला यह धंधा काफी समय से कर रही थी, लेकिन पुलिस की नजर से बची थी। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।