फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर शॉप पर बिक रही थी विदेशी वाइन और देसी ठर्रा

Fri, 23 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इनायतनगर थाने की हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र स्थित बाजार में चल रही बीयर की दुकान में अवैध रूप से विदेशी मदिरा व देसी शराब की बिक्री पकड़ी गई है। गुरुवार रात सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने कार्रवाई में 25 बोतल देसी व 55 बोतल विदेशी मदिरा बरामद की है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार रात लगभग आठ बजे चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज आईपी यादव ने सूचना के आधार पर बाजार में देवबक्श सिंह की बीयर दुकान पर छापेमारी की।

दुकान पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। बाजार में पुलिसिया कार्रवाई से कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई थी। मौके पर ही पुलिस ने 25 बोतल देसी व 55 बोतल विदेशी मदिरा बरामद की।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़ी गई शराब थाने के मालखाने में जमा करा दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार सेल्समैन राजेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें