फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 को धरना देंगे विद्युत अभियंता

Fri, 08 Jul 2016 11:50 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को आपात बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को आपात बैठक की। बैठक में अवर अभियंता सनी देओल प्रताप के साथ क्षेत्रीय विधायक द्वारा किए गए दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी प्रशासन द्वारा विधायक व उनके समर्थकों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
विज्ञापन


अभियंताओं ने आरोप लगाया कि अब विधायक अवर अभियंता के विरुद्ध ही फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बना रहे हैं, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के जनपद उपाध्यक्ष इंजीनियर बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों ने इस मामले में आर-पार का संघर्ष छेड़ने का आह्वान किया।

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव ने भी जूनियर इंजीनियरों के साथ एकजुटता दर्शाते हुए कहा कि संगठन पूरी तरह से साथ है। अगर प्रशासन ने विधायक और उनके समर्थकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करता है तो 11 जुलाई को संगठन एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगा। साथ ही आगे अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने बताया कि क्षेत्रीय स्तर पर भी आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बैठक में सनी देओल प्रताप, विजय प्रताप सिंह, केएम यादव, कामतानाथ राय, संपत मौर्य, अशोक कुमार आदि लोग  उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें