फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत 

Tue, 31 Jan 2017 12:05 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंडा बाजार में रविवार रात विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार को खबर पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता के पिता का आरोप था कि ससुरालियों ने दहेज के लिए उसकी बेटी को मार डाला। इस मामले में पुलिस ने सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


 हैंसर बाजार निवासी कासिम उर्फ रुआब अली का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी शबनम की शादी बंडा बाजार निवासी आस मुहम्मद के बेटे फकीर मुहम्मद के साथ की थी। शबनम का पति इस समय रोजगार के लिए मुंबई में हैं। घर पर शबनम सास, ससुर और ननद के साथ रहती थी। आरोप है कि दहेज में बाइक की मांग शबनम के ससुराल वाले हमेशा करते रहे । जिसे नही दे पाया तो रविवार की रात शबनम के ससुर आस मुहम्मद अपनी पत्नी और बेटी के साथ मिलकर शबनम की हत्या करदी।   पीड़ित पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि इस मामले में आस मुहम्मद उनकी पत्नी और बेटी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें