संतकबीरनगर। कोचिंग पढ़ने जा रही इंटरमीडिएट की एक छात्रा के साथ रिश्ते में चाचा ने रास्ते में रोक कर दुष्कर्म किया। घटना की सूचना के बाद घर वाले सदमें आ गए। बाद में पुलिस तक मामला पहुंचा। सोमवार की रात पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दिया। वैसे आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
कक्षा 12 वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा 14 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित ईट भट्ठा मोड़ के पास पहुंची ही थी। उसी दौरान पट्टीदारी का युवक जो रिश्ते में चाचा लगाता हैं, छात्रा को आवाज देकर खडंजे की तरफ बुलाया। कुछ दूर आगे निकल जाने के बाद भी मुड़कर छात्रा वापस आरोपी के पास पहुंच गई। आरोप हैं कि युवक जबरियां छात्रा को खींच कर पोखरे के पास उठा ले गया और उसके पास दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसी अवस्था में छात्रा की फोटों मोबाइल में खींच लिया। आरोपी ने धमकी दिया कि यदि किसी को घटना की जानकारी दी तो बदनाम कर देगा। घटना के बाद आरोपी भाग गया और छात्रा रोते हुए घर पहुंची। बाद में छात्रा ने घर वालों को आपबीती सुनाई। उसके बाद घर के लोग डायल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दिए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची,तब तक आरोपी घर से भाग निकला था। पीड़ित पिता ने सोमवार की शाम बेटी के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दिया। प्रभारी एसओ मोतीचंद ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष हैं और वह विवाहित हैं। आरोपी रिश्ते में छात्रा का चाचा हैं। आरोपी सूर्यपाल उर्फ सोनू के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया हैं। पीड़ित छात्रों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल महिला आरक्षी की देखरेख में भेजा गया। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरु कर दिया गया। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के एक गांव में पडोसी युवक ने घर में घुस कर एक छात्रा के साथ मंगलवार को दुष्कर्म किया। घटना के वक्त छात्रा घर में अकेली थी।जबकि उसके मां- बाप मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए इलाहाबाद गए हैं। छात्रा ने घटना के बाद फोन पर अपने एक रिश्तेदार को सूचना दी और फिर रिश्तेदार के साथ शाम को थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता हाईस्कूल में पढ़ती हैं। मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए उसके मां- बाप इलाहाबाद चले गए हैं। जबकि मंगलवार को छात्रा घर पर अकेली थी। पूर्वाहन 11 बजे के करीब पडोस का रहने वाला एक युवक मौका देकर छात्रा के घर में घुस गया और उसके साथ जबरियां दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छात्रा को धमकी भी दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। बाद में सहमी पीड़िता ने फोन करके अपने मौसेरे भाई को सूचना दी। सूचना पर मौसेरा भाई पीड़ित छात्रा के घर पहुंच गया,जहां पूरे मामले की जानकारी जुटाई। उसके बाद मौसेरा भाई छात्रा को लेकर महुली थाने पहुंच गया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। इंस्पेक्टर ईश्वरचंद प्रधान ने बताया कि आरोपी सोनू के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सों एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबकि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।