फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Mon, 26 Oct 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

पहली घटना रविवार की रात में बनकसिया पुलिस चौकी क्षेत्र के करमैनी मार्ग पर हुई। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया।
मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान जमोहरा निवासी 22 वर्षीय विनोद यादव पुत्र बुद्धिराम यादव के रुप में हुई।
चर्चा है कि तीन युवक बाइक से करमैनी की तरफ जा रहे थे और उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इसमें विनोद की मौत हो गई और दो अन्य युवक मामूली रुप से घायल हुए।
विज्ञापन

दूसरी घटना सोमवार की शाम को जब्बार कुस्टहा मार्ग पर हुई। टैक्टर ट्राली पलटने से 25 वर्षीय मुरारी पुत्र भागीरथी निवासी कौवाठोर की मौत हो गई।
हादसे में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। मेंहदावल सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों नेे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
एसओ लालबचन धुसिया ने बताया कि दोनों हादसों में पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें