फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानेलवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Apr 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
हैंसर। क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप कंबाइन से गेहूं  की कटाई कराने को लेकर हुए विवाद के दौरान पूर्व प्रधान के भतीजे को गोली मारकर घायल करने के मामले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त नाइन एमएम की पिस्टल को घटना स्थल से पुलिस ने बरामद करने का दावा किया है।  
विज्ञापन


   रविवार की रात माधोपुर गांव के सीवान में गायघाट के पूर्व प्रधान लल्लन सिंह के भतीजे अभिनव सिंह और जितेंद्र सिंह कंबाइन से गेहूं की कटाई कराने गए थे। कंबाईन से पहले गेहूं की कटाई कराने को लेकर गांव निवासी कुछ लोगो से विवाद हो गया। विवाद के दौरान विपक्षियों ने अभिनव सिंह के दांए पैर के जंघे में गोली मार दी। जबकि जितेंद्र को असलहे के बट से मारकर घायल कर दिया गया।

इस मामले में लल्लन सिंह ने गांव निवासी छह लोगो के विरुद्व जान से मारने के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार की रात दुलहापार में इस मामले के वांछित रामरक्षा सिंह और कृष्णचंद्र सिंह निवासी गायघाट थाना महुली को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


आगे बताया कि आरोपी रामरक्षा की निशानदेही पर घटना स्थल के करीब स्थित पीपल के पेड़ के नीचे झांड़ झंखाड़ में फेंकी गई घटना में प्रयुक्त नाइन एमएम की पिस्टल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें