फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

- टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार
- शादी समारोह में भाग लेकर घर लौट रहे थे तीनों दोस्त
अमर उजाला ब्यूरो
बीबीनगर। तेज रफ्तार कार टायर फटने के बाद गाड़ी पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। बुलेरो गाड़ी सवार चार युवक खरखौदा क्षेत्र से वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेकर घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बीबीनगर थाने में घटना की सूचना दर्ज कराते हुए ग्राम किसोला निवासी विनोद त्यागी ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह अपने साथियों सतेंद्र त्यागी,भोला शर्मा व सजींव कुमार के साथ खरखौदा क्षेत्र से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बुलेरो गाड़ी से गांव वापस लौट रहे थे। बीबीनगर हापुड़ मार्ग पर पैट्रोल पंप के निकट चलती गाड़ी का टायर फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। शोर शराबा होने के बाद मौके पर पहुंचे नागरिकों व राहगीरों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसे में गंभीर रूप घायल संजीव (48) ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तौड़ दिया। घायल सतेंद्र त्यागी व भोला शर्मा को उपचार के लिए स्याना सीएचसी रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक संजीव के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। ग्रामीण विनोद द्वारा घटना की सूचना हादसे में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें