महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई भी कर दी। पीड़ित पिता का आरोप था कि सोमवार की रात सात बजे उसकी 13 वर्षीया बेटी घर के बगल में स्थित एक मकान के पास कपड़े उतारने गई थी। जहां गांव का ही रहने वाला युवक पहुंच गया और उसकी बेटी को बुरी नीयत से जबरियां खींच कर ले जाने जाने।
बेटी ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी ने बेटी को जानमाल की धमकी भी दी। बेटी के शोर करने पर उसकी पत्नी पहुंच गई। उसके बाद आरोपी भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक शिवबरन यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।