बखिरा पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से रविवार को हावपुर भड़ारी के पास से तीन बदमाशों को गिफ्तार किया। तलाशी में पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट की पांच मोबाइल, 350 रुपये और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बखिरा क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बरामद बाइक को घटना में प्रयुक्त होना बताया।
एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि छह मार्च को बखिरा निवासी संतोष नामक युवक से क्षेत्र के लोरीबारी के पास से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज हुआ था। लूट की वारदात के पर्दाफाश के लिए एसओ दिनेश यादव और सर्विलांस सेल प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी को कड़े निर्देश दिया था।
एसओ और सर्विलांस सेल प्रभारी अपनी टीम के साथ बखिरा कसबा में रविवार को मौजूद थे। उसी दौरान सूचना मिली कुछ दिन पूर्व लोरीबारी के पास हुई मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाश बाइक से बखिरा की तरफ जा रहे है। बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी करके हावपुर भडारी के पास से तीनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान इस्तेखार आलम, वृजेश मिश्र निवासीगण बंजरिया पूर्वी और सलाहुद्दीन निवासी बरदहिया बाजार के रूप में हुई।
आगे बताया कि तलाशी में इस्तेखार आलम के पास से लूट की दो मोबाइल, वृजेश मिश्र के पास से लूट की दो मोबाइल तथा सलाहुद्दीन के पास से एक मोबाइल और बाइक मिली। पूछताछ में बदमाशों ने लोरीबारी में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बरामद बाइक अपने मित्र का होना के साथ इसी से मोबाइल लूट की वारदात करने की बात बताई।
अन्य बरामद मोबाइल को अलग- अलग स्थानों से लूटने की जानकारी दी। जिसके बारे में तहकीकात कराई जा रही है। पकड़े गए बदमाशों के संबंध किन- किन बदमाशों से है, यह भी जानकारी जुटाई जा रही है। लूट की घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में शामिल एसओ और सर्विलांस सेल प्रभारी के अलावा कांस्टेबल विनय कुमार सिंह, नित्यानंद दूबे, ऋषिदेव तिवारी, चंदन पाठक, आकाश यादव, अंगद गुप्ता, उदय नारायन यादव और राघवेंद्र पांडेय को शाबासी दी।