फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एसओ समेत पांच पुलिस सम्मानित

Sun, 10 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
पांच पुलिस सम्मानित। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में अव्वल रहे दो एसओ समेत पांच पुलिस कर्मी रविवार को सम्मानित किए गए। आईजी ने जहां एसओ मेंहदावल सुधीर सिंह को सम्मानित किया,वहीं एसपी ने एसओ दुधारा सतानंद पांडेय , मेंहदावल में तैनात दरोगा मोतीचंद्र, कांस्टेबल रामबहादुर सिंह और कोतवाली में तैनात कांस्टेबल सुरेश यादव को प्रशस्त्रि पत्र दिया।
विज्ञापन

एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि पहली फरवरी से 15 मार्च के बीच में जिले में अच्छा कार्य करने वाले थानेदार और सिपाही चिन्हित किए गए। इसमें एसओ दुधारा सतांनद पांडेय ने दो अवैध असलहा बरामद करने के साथ एक पुरस्कार घोषित अपराधी की गिरफ्तारी की थी। इसके अलावा पांच वांछित,नौ वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
 दस लंबित विवेचनाओं का निस्तारण कराने के साथ दो लोगों को गुंडा अधिनियम में और नौ लोगो का 34 पुलिस एक्ट में चालान किया गया था। इसी तरह मेंहदावल में तैनात दरोगा मोतीचंद ने भी अवैध असलहा बरामद करने के साथ लुटेरा और चोर गैंग के एक- एक सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। एक वांछित,तीन वारंटी की गिरफ्तारी के अलावा 12 लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया था।
विज्ञापन

इसी तरह सिपाही रामबहादुर और  सुरेश यादव ने भी अच्छा कार्य किया। जिसकी वजह से इन सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। आगे बताया कि जोन स्तर पर तीन माह में किए गए कार्यो की समीक्षा हुई तो एसओ मेंहदावल सुधीर सिंह का चयन हुआ। आईजी हरिराम शर्मा ने एसओ मेंहदावल को सम्मानित किया। जिले में जो भी दरोगा ,सिपाही अच्छा कार्य करेंगे,उन्हें सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें