फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन मकान जलकर राख

Mon, 21 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
  मेंहदावल तहसील क्षेत्र के रैधरपार गांव में रविवार की रात में तीन मकान में आग लग जाने से काफी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ग्रामीणों की सूचना पर तहसील कर्मियों के साथ तहसीलदार मेंहदावल रामजीवन ने भी मौके का दौरा कर हुए नुकसान के बारे में हाल जाना। 
विज्ञापन

  धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के रैधरपार गांव निवासी रामसुभग के मकान में रविवार की रात करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। जब आग लगी तब घर के लोग सो रहे थे। हवा के तेज बहाव के कारण आग की लपटे बगल के भवानी और हरिकिशुन के  मकानो को भी अपने अगोस में ले लिया। जब तक ग्रामीणों को पता चलता आग ने काफी भयंकर रुप ले लिया।
ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। रामसुभग ने बताया कि उसने अपनी लड़की की शादी तय की थी विदाई के लिए साइकिल और कपड़े भी ले रखे थे सब मकान के साथ जलकर राख हो गया। उसने बताया कि इसके अलावा धर में अनाज, बिस्तर, चारपाई, सहित जेवरात जलकर राख हो गए। हरिकिशुन ने बताया कि उसका खपरैल के मकान में भी अनाज सहित जेवर विस्तर कपड़े चारपाई तखत आदि सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

  भवानी का भी छप्पर का मकान भी आंशिक रूप से जल गया था। तहसीलदार रामसजीवन ने बताया कि लेखपाल को निर्देशित कर दिया गया है कि आग से हुए नुकसान का ब्योरा तैयार कर जल्द तहसील में जमा करे इससे इन्हें सहायता दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें