फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत 

Sun, 17 Jul 2016 11:39 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
जानकारी के बाद घटना स्‍थल पर जुटे आसपास के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ट्रेन की चपेट में आने से रविवार को दो युवकों समेत तीन की मौत हो गई। पहली घटना मगहर रेलवे स्टेशन के पास हुई। यहां टहलने गए एक बुजुर्ग स्टेशन के पास ही हादसे का शिकार हो गए। दूसरी घटना खलीलाबाद में दोपहर करीब डेढ़ बजे घटित हुई। यहां दो दोस्त गायत्री शक्ति पीठ भवन के पीछे ट्रेन की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


खलीलाबाद के बरईटोला निवासी एवं वित्त विहीन शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी गणेश चौरसिया का बड़ा बेटा अभिषेक(18) और बगहिया में किराने की दुकान चलाने वाले व्यवसायी शंभू चौरसिया का छोटा बेटा मानस (17) रविवार को गायत्री शक्ति पीठ भवन के पीछे रेल ट्रैक की तरफ गए थे। अपराह्न करीब डेढ़ बजे गोरखपुर की तरफ गुजरी किसी ट्रेन की चपेट में दोनो आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। देखते-देखते आसपास के लोग वहां जुटे लगे।

बरईटोला के मूल निवासी और वर्तमान में बगहिया मोहल्ले में रहने वाले किराना व्यवसायी शंभू चौरसिया और उनके घर वालों ने एक शव की अपने बेटे मानस के रूप में पहचान की। दूसरे युवक का सिर धड़ से अलग होकर कुछ दूर पड़ा था। मौके पर पहुंचे वित्त विहीन शिक्षक गणेश चौरसिया ने धड़ से अलग हुए शव की पहचान अपने  बेटे अभिषेक के रूप में की। पुलिस ने मौके से दोनों युवकों के अलग-अलग पड़े चप्पल, स्मार्ट फोन और कुछ नकदी बरामद की। 
विज्ञापन


गंदगी से पटे सकरे रास्ते से होकर ट्रैक पर जाने और फिर ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत की वजह को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। वैसे शिक्षक गणेश चौरसियां ने बताया कि घटना स्थल से दक्षिण उनका खेत है, संभावना है कि खेत देखने बेटा अपने दोस्त के साथ गया हो और ट्रेन की चपेट में आने से मौत का शिकार हो गया। जबकि शंभू चौरसिया ने बताया कि बेटे ने घटना से करीब दस मिनट पहले मोबाइल में दस रुपये का रिचार्ज कराया था। न जाने क्यों बेटा दुकान से उठकर दोस्त के साथ ट्रैक की तरफ चला गया। घटना से घरवाले और नाते- रिश्तेदार सभी गमगीन थे। कोतवाल ने बताया कि दोनों युवक वहां क्यों गए थे, ट्रेन की चपेट में कैसे आकर मौत के शिकार हो गए, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं मगहर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से उतरते दौरान रविवार सुबह इंटरसिटी की चपेट में आने से मोहिद्दीनपुर निवासी 70 वर्षीय अकबर अली की मौत हो गई। घटना के वक्त वे टहलने निकले थे। जीआरपी चौकी इंचार्ज आरके पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें