फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल और सामान के साथ चोर गिरफ्तार

Sun, 04 Dec 2016 11:28 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सरैया बाईपास से रविवार को पुलिस ने एक चोर को पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशान देही पर अन्य सामान भी बरामद किया गया। पकड़ा गया चोर गोरखपुर जिले का निवासी है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज गोला बाजार जेएन तिवारी और कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज सुरपति तिवारी रविवार को कांस्टेबल उमेश मिश्रा के साथ सरैया बाईपास पर मौजूद थे। उसी दौरान पुलिस टीम को देखकर एक युवक भागने लगा। पकड़े जाने पर उसके पास मुंगेर बिहार निर्मित पिस्टल और कारतूस मिला। गोला चौकी इंचार्ज जे एन तिवारी ने बताया कि पूछताछ में पकडे़ गए युवक की पहचान नीरज कुशवाहा   निवासी अमरुद बगिया ट्रांसपोर्ट नगर  थाना राजघाट जिला गोरखपुर के रूप में हुई। 

पकड़े गए शख्स ने खोराबार क्षेत्र के निवासी शनि सोनकर के साथ मिलकर तीन महीने पहले खलीलाबाद क्षेत्र के धमरजा गांव, एक सप्ताह पूर्व बुद्धा अस्पताल के पास सरौली में और 28 नवंबर रात शहर के बंजरिया पश्चिमी मोहल्ले में एक खाली मकान में ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन


साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस लाइन के पास खलीलाबाद- मेंहदावल मार्ग पर सड़क के पश्चिमी निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन के एक कमरे से बंजरिया से चुुराई गई पांच अदद साड़ी ,धमरचा से चोरी हुआ एक साड़ी और चांदी का दो बिछुआ तथा सरौली से चुराया गया एक कंबल और टार्च, दो चांदी का बिछुआ आदि बरामद कर लिया गया। पकड़े गए चोर और उसके साथी के खिलाफ गोरखपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें