फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में घुसकर गहने चुराए

Sun, 29 Jan 2017 12:18 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
theft
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के घोरहट गांव में शुक्रवार की रात छत के रास्ते एक घर में घुसे चोर लाखों के जेवरात व नकदी पार कर गए। शनिवार को मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। चुनाव के दौर में पुलिस की सक्रियता के बीच हुई चोरी की घटना से गांव के लोग सहमे हुए थे।      
विज्ञापन

घोरहट गांव के पंडित पुरवा निवासी घनश्याम मिश्र पुत्र अलखदेव मिश्र के घर की दीवार पर बांस लगाकर शुक्रवार की रात चोर छत पर चढ़ गए। उसके बाद चोर घर में घुस गए। चोर एक कमरे में रखा एक बक्सा और एक बैग उठा ले गए। सुबह टूटा बक्सा और खाली बैग पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पोखरे के पास देखकर बात फैली। तब घर में चोरी होने की लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर  डायल 100 और महुली थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार के पवन कुमार ने बताया कि उनकी मां सिद्धांती देवी व परिवार के अन्य सदस्य मौनी आमावस्या पर स्नान करने के लिए इलाहाबाद गए हैं। पवन ने बताया कि एक फरवरी को उसका गवना तय है। उसकी पत्नी को देने के लिए भी मां ने जेवर आदि खरीद कर रखे थे। इसके अलावा मां का भी जेवर था। 50 हजार रुपये की नकदी भी थी। मां सिद्धांती देवी व परिवार के अन्य लोगों के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितनी रकम की चोरी हुई है। प्रभारी एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की गई। अभी तहरीर मिली नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें