फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सिपाही की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में सिपाही की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के लोहरैया गांव के पास रविवार रात एक अनियंत्रित बाइक दीवार में टकरा गई। बाइक पर सवार एक सिपाही की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची लोहरैया चौकी पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के बांसगांव क्षेत्र के जिगिना भियांव निवासी देवव्रत (32) यूपी-100 में बतौर सिपाही तैनात थे। रविवार की रात वह बाइक से बांसगांव से बस्ती जिले में ड्यूटी पर जा रहे थे। धनघटा क्षेत्र के लोहरैया गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पहले दीवार से टकरा गई। इसके बाद सड़क के किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ गई। बाइक सवार सिपाही देवव्रत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोहरैया चौकी इंचार्ज ने घायल सिपाही को एंबुलेंस से सीएचसी मलौली ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही के मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे। देवव्रत की मौत से पत्नी दीपिका का रो- रोकर बुरा हाल था। देवव्रत की डेढ़ साल की बेटी डिंपल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें