फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की

Tue, 24 Jan 2017 12:04 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भाटपार गांव में रविवार रात असलहाधारी बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट की और बाहर से कमरे की कुंडी लगाकर चले गए। युवक के शोर मचाने पर घर और आसपास के लोगों ने कुंडी खोली। वहीं घटना के बाद महिला बेसुध मिली। जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची और घटना के बारे में पूछताछ की। 
विज्ञापन


कांटे प्रतिनिधि के अनुसार, भाटपार गांव निवासी और रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी के रेलवे कर्मी रहमतुल्लाह के घर पर रविवार रात करीब 12 बजे चार असलहाधारी बदमाश पहुंचे। चैनल में ताला बंद न होने के कारण ये लोग अंदर घुसे और बेटे-बहू के कमरे को खटखटाकर दरवाजा खुलवाया। तीन बदमाश कमरे में घुस आए और उनके बेटे रमजान व उसकी पत्नी को गोली मारने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा।


इसके बाद उसके कमरे में बॉक्स, अलमारी आदि खंगालते हुए सोने की दो अंगूठी, चेन, कान की बाली,नथिया, टीका और 20000 रुपये ले गए। जाते वक्त बदमाशों ने तीन मोबाइल भी तोड़ दिए और चिप व बैट्री उठा ले गए। बदमाशों के जाने के बाद रमजान ने शोर मचाया तो घर और पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खोला। जानकारी पर कोतवाल कमला यादव और चौकी इंचार्ज कांटे रामभवन, एसआई देवेंद्र सिंह आदि पहुंच गए और लोगों से मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाल ने बताया कि लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें