सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर सहजनवां की ओर से खलीलाबाद की तरफ आ रही कार रविवार रात करीब साढे़ नौ बजे अनियंत्रित होकर रैना पेपर मिल के निकट स्थित मामा ढाबे में घुस गई। इस हादसे में वहां चाय पी रहे चार लोग घायल हो गए। घ्ाटना से गुस्साए लोगाें कार सवार तीन लोगों जमकर धुना।
इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीनों पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार छोड़कर भाग गए। चौकी इंचार्ज मगहर करूणाकर पांडेय ने बताया कि कार सवार मुंडेरवां जा रहे थे। जो नशे की हालत में बताए गए हैं। चार घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। घायलों में क्षेत्र के एक गांव के प्रधान अजय यादव भी शामिल हैं। कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।