फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआनो नदी में मिली बालक की लाश, हत्या की आशंका

Sun, 11 Nov 2018 11:11 PM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
कुआनो नदी में मिली बालक की लाश, हत्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौली (संतकबीरनगर)। धनघटा थाना क्षेत्र के पचरा गांव के करीब रविवार की शाम कुआनो नदी के किनारे एक बालक की लाश मिली। इसके बाद आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के गले पर चोट का निशान हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के शिवबखरी के राजस्व गांव शंकरपुर निवासी राजू पासवान दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी कविता, बेटा आदर्श 10 वर्ष, बेटी पल्लवी छह वर्ष और आस्था चार वर्ष के साथ रहती है। कविता का कहना है कि बेटा आदर्श सुबह करीब साढे़ दस बजे पौली में फूफा की दवा की दुकान पर जाने के लिए दोस्त के साथ घर से निकला। जब देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। शाम तीन बजे सूचना मिली की बेटे की लाश कुआनो नदी के किनारे पचरा गांव के पास है। आदर्श के गले पर चोट के निशान हैं, जिसे देखकर लोग यही अंदाज लगा रहे थे कि बालक के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। बेटे की मौत से कविता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें