रोहतक में मामा ने बच्ची के साथ दुराचार किया
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को मोबाइल सेट देकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामला थाने तक पहुंचा तो शनिवार की रात पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
पीड़ित पिता का आरोप था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव के ही रहने वाले असलम नामक युवक ने 18 दिसंबर को मोबाइल सेट दिया था। मोबाइल देख कर उसकी पत्नी ने बेटी से पूछताछ की तो बेटी ने बताया कि यह मोबाइल सेट उसे असलम ने दिया था। जिसको लेकर शक हुआ तो पत्नी और परिवार के लोगों ने बेटी से काफी पूछताछ की।
आरोप था कि बेटी ने रोते हुए बताया कि आरोपी ने उसके साथ 17 दिसंबर की रात करीब आठ बजे खेत में दुष्कर्म किया था। पहले तो सामाजिक भय की वजह से घटना को छिपाते रहे। लेकिन जब बदनामी होने लगी तो थाने पहुंच कर तहरीर दिए। एसओ सबाहुद्दीन ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी अलसम के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है।
पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल परीक्षण के लिए रविवार को अस्पताल भेजा गया। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरु कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। मेडिकल जांच रिपोर्ट और विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।