महुली क्षेत्र के चंदीपुर गांव में शनिवार की रात्रि एक युवक ने अपने घर में फंदे से लटक कर आत्म हत्या कर लिया। रविवार को खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
युवक की मौत पर गांव के लोग भी स्तब्ध थे। चंदीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अमरनाथ पुत्र हरिराम विश्वकर्मा चार भाई- बहनों में तीसरे नंबर पर था। पिता हरिराम लुधियाना में अपनी पत्नी राधिका और छोटे बेटे के साथ रहकर नौकरी करते है। दो माह पूर्व अमर नाथ पूना कमाने गया था। पांच दिन पूर्व ही वह चंदीपुर वापस लौटा था। गांव के लोगों ने बताया कि अमरनाथ औरा उसकी पत्नी रीता के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। जिसके कारण वह अपने तीन बर्षीय बेटे कृष्णा के साथ देईसांड अपने मायके में रहती है।
जबकि अमरनाथ घर पर अकेले रहता था। वह अपने बड़े पिता रामलच्छन के घर पर भोजन करता था। रविवार की सुबह जब वह भोजन करने नहीं पहुंचा तो उसके बड़े पिता रामलच्छन उसके घर गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब वह काफी आवाज दिए उसके बाद भी फाटक अंदर से नहीं खुला तो शोर सुनकर आस पास के लोग जुट गए।
खिड़की के रास्ते लोगों ने अगरनाथ का शव लटकता हुआ देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ एसओ संतोष तिवारी व एसआई प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और फाटक तोड़वा कर शव बाहर निकलवाएं।
एसओ ने बताया कि अमरनाथ और इसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। जिसके कारण वह काफी दिनों से मायके में रह रही है। उसी वजह से वह डिप्रेशन का शिकार होकर शराब पीने लगा था। युवक ने आत्म हत्या कर लिया।
इंसेट
परिजन परदेश में और घर से उठी बेटे की अर्थी
धनघटा। क्षेत्र के चंदीपुर निवासी अमरनाथ विश्वकर्मा के माता पिता लुधियाना में है। बेटे की मौत की खबर तो लोगों ने फोन पर दी,लेकिन वह चेहरा नहीं देख पाए। बहन मिसलावती और इसलावती का रो- रो कर बुरा हाल था। बड़ी मां भतीजे की मौत से काफी आहत थी। दोनों बहनों भाई की मौत से आहत होकर यहीं कह रही थी कि पिता की अब कौन मदद करेंगा। गांव के लोग भी घटना से गमगीन थे।