फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र के नाम पर रुपये मांगने पर भड़के छात्र

Tue, 13 Mar 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पौली क्षेत्र के गोविन्दगंज बाजार में स्थित महाविद्यालय पर प्रवेश पत्र के नाम पर पैसा मांगे जाने पर हंगामा कर रहे छात्रों से बात करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोसया। रोसया स्थित महाविद्यालय में प्रवेश पत्र के नाम पर रुपये मांगने पर छात्र भड़क उठे। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और प्रवेश पत्र का वितरण कराया।
विज्ञापन

 
महाविद्यालय पर प्रवेश पत्र लेने गए छात्रों का आरोप था कि प्रवेश पत्र देने के लिए उनसे एक-एक हजार रुपये मांगे जा रहे थे। रुपया न देने वाले छात्रों प्रवेश पत्र नहीं दिया जा रहा था। उसके बाद छात्र एक जुट हुए और हंगामा करने लगे। छात्रों ने रुपये की लेने की वीडियो क्लीप भी बना ली। इसे डीएम को भी भेज दिया।

डीएम ने डीआईओएस को मौके पर भेजा। उसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बैठ कर प्रवेश पत्र का वितरण कराया। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें