कोतवाली खलीलाबाद के एनएच 28 मनियरा के समीप यात्रियों से भरी ट्रैवेल्स वाहन ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। इससे ट्रैवेल्स वाहन में सफर कर रहे छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में 50 वर्षीय गुंजेश्वरी सिंह पुत्र जशोवर निवासी नाथनगर, 67 वर्षीय हरीश चंद श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय रामानंद, 59 वर्षीय निर्मला निवासी मडया खलीलाबाद, 18 वर्षीय छात्रा संध्या पुत्री अशोक कुमार निवासी कम्हरिया फरेंदा महाराजगंज, 19वर्षीय वंदना पुत्री रामराज निवासी मेडिकल कालेज गोरखपुर, गुरुदत्त पुत्र आशुतोष निवासी सूरज कुंड गोरखपुर शामिल है। इन्हें उपचार उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।