फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दंपति झुलसे 

Wed, 27 Jul 2016 12:07 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडहाराजा ग्राम पंचायत के परसौरान पुरवा में मंगलवार को संदिग्ध हालात में दंपति झुलस गए। जिन्हें पड़ोसियों ने सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 मडहाराजा के परसौना पुरवा निवासी रामभरथ गुप्ता ठेले पर पकौड़ी और समोसा बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार को वह और उनकी पत्नी प्रियंका रहस्यमय परिस्थितियों में झुलस गए। घटना की जानकारी पर जुटे आस-पास के लोगों ने झुलसे दंपति को पहले नाथनगर ,फिर रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल पहुंचाए। जिला अस्पताल से भी उपचार करने के बाद हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

चर्चा है कि मंगलवार को रामभरत और उसकी पत्नी प्रियंका बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। दोपहर जब रामभरत ठेले पर सामान रखकर घर से दुकान लगाने के लिए निकल ही रहे थे कि उसी दौरान घर में उठे धुएं और शोर को सुनकर दौड़कर घर में पहुंचे। जहां आग से झुलस रही पत्नी को बचाने के प्रयास भी वह भी झुलस गए। हालांकि पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें