फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 21 May 2017 11:17 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में द्वारपूजा देखने गई एक किशोरी के साथ शनिवार रात गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया, जबकि तीन युवकों ने छेड़खानी की। 
विज्ञापन

14 साल की किशोरी का आरोप था कि शनिवार की रात  गांव में बारात आई थी। वह भी द्वारपूजा देखने के लिए गई थी। आरोप था कि वहां मौजूद गांव के एक युवक ने इशारे से उसे बुलाया और सुनसान जगह पर ले गया। युवक ने उसके साथ पहले छेड़छाड़ किया और बाद में दुष्कर्म किया।

आरोप था कि उसी दौरान गांव के तीन अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। तीनों युवकों ने भी उसके साथ छेड़खानी। विरोध करने पर लोगों ने उसे धमकी दी। किशोरी की मां ने रविवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि  किशोरी के साथ एक युवक ने रेप और तीन अन्य ने छेड़खानी की है। इस मामले में आरोपी एक युवक पर दुष्कर्म और तीन पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए महिला आरक्षी की देखरेख में अस्पताल भेजा गया। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें