फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दादी की मौत,पोता घायल

Tue, 23 May 2017 11:25 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद विलाप करते घर के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। जबकि मासूम पोता घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने घायल मासूम को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मासूम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 मगहर के मोहनलालपुर मोहल्ले के आजाद नगर निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मीना पत्नी छब्बू निषाद अपने पांच वर्षीय पोते अंकित निषाद पुत्र विरेंद्र निषाद के साथ मंगलवार की सुबह टहलने  के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर की तरफ गई थी। लौटते समय दौरान दुर्गा मंदिर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने दादी और पोते को टक्कर मार दी। जिससे लक्ष्मीना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मासूम पौत्र अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और मगहर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र तिवारी मौके पर पहुंच गए और घायल मासूम को जिला अस्पताल भेजवाया।

जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल मासूूम को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की खबर से पीड़ित के घर पर कोहराम मच गया। घर वालों का रो- रो कर बुरा हाल था। लोग दादी की मौत पर जहां गमगीन थे। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि घायल अंकित का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। महिला के घर वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें