फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध,डेबरी में मनचलों ने मचाया तांडव

Sun, 24 Jul 2016 11:42 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : self
विज्ञापन
 धनघटा क्षेत्र में शनिवार की शाम मनचलों द्वारा की जा रही छेड़छाड़ का विरोध डेबरी गांव के कई लोगों को महंगा पड़ा। नाराज मनचले गांव में घुस आए और नौ लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। बाद में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ को केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद दो गांवों के बीच तनाव कायम हो गया है।
विज्ञापन


 शनिवार शाम डेबरी गांव की दो किशोरी धान की रोपाई कर घर लौट रही थी। उसी समय डेबरी-अशरफपुर मार्ग पर एक बाइक पर सवार होकर चार युवक किशोरियों के सामने पहुंचे और बाइक खड़ी करके उनके साथ अश्लील हरकत करने लगे। शोर मचाने पर कुछ महिलाएं वहां पहुंच गईं और उन्होंने मनचलों को पीट दिया। उसके बाद मनचले अपने गांव रमजगला चले गए और थोड़ी देर बाद मनचलों के साथ गांव के तमाम लोग हाथ में लाठी डंडा लिए डेबरी पहुंच गए। पहले वह किशोरियों के घर गए और उनके बाप-मां व उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।

गांव वालों का आरोप है कि जो भी मिला उसे पीटते हुए रमजगला गांव के लोग डेबरी में आतंक मचाया। जिसकी सूचना किसी ने 100 नंबर पर दे दी तो पुलिस जब तक पहुंची तब तक हमलावर भाग खड़े हुए। मारपीट में डेबरी निवासी लालू, लालमति, सोनी, गीता, दीपक, लक्ष्मी, इनरमन, राजेश, मिशलावती घायल हो गए। जिसमें लालू की हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल के लिए सीएचसी मलौली से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



एसओ एम पी चतुर्वेदी ने बताया कि इनरमन ने रमजगला गांव के बबलू और बालेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। दोनों आरोपियों को हिरासत ले लिया गया है। इस घटना के बाद डेबरी और रमजगला गांव के बीच तनाव व्याप्त हो गया हैै। पुलिस तनाव के देखते हुए सतर्कता बनाए हुए है। कानून तोड़ने वालों को बख्‍शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें