फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध, किशोरी को पीटा

Wed, 28 Dec 2016 11:39 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी के साथ एक युवक ने पहले छेड़खानी की और विरोध पर उसकी पिटाई भी कर दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, मारने-पीटने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों का आरोप था कि 16 वर्षीय किशोरी 26 दिसंबर को घर से बाहर गई थी। उसी दौरान एक नामक युवक ने किशोरी से फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ की। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसे गाली गलौज की और पिटाई कर दी। पुलिस ने पहले मामले को हल्के से लिया और कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़ित परिजन एसपी कार्यालय पहुंच गए और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाल कमला यादव ने बताया कि पीड़िता किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी सतीश्वर पाठक नामक युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। विवेचना में जो तथ्य मिलेगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए शहर में सार्वजनिक स्थलों और स्कूल, कॉलेज के आसपास सादी वर्दी में पुलिस कर्मी भ्रमण कर रहे है। यदि कोई फब्तियां कसते हुए या छेड़छाड़ करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें