फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस के मालिक समेत चार को पीटा

Wed, 16 May 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर में मारपीट के घटना के बाद पहुंची पुलिस व क्षतिग्रस्त की गई पिकअप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौली। धनघटा क्षेत्र के रामपुर चौराहे पर बुधवार की शाम को एक टेंट हाउस के मालिक और कुछ लोगों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। मारपीट की घटना में एक ही पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख भीड़ तितर-बितर हो गई।
विज्ञापन


सोनहन गांव निवासी जुल्फेकार ने बताया कि उनकी रामपुर में टेंट हाउस की दुकान है। 11 मई को बगल के एक गांव में उनके टेंट हाउस से सामान गया था। जिसका पैसा बाकी था। पैसा मांगने पर कुछ लोग उसकी दुकान पर चढ़ आए और मारपीट कर दो महिलाओं समेत चार लोग को घायल का दिए। पुलिस एक युवक को हिरासत में ले ली है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें