सूचना पर पहुंची पुलिस टीम शव को तलाशती हुई।
- फोटो : AMAR UJALa
झील की तलहटी में एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस शव को तलाशती रही। करीब दो घंटे तक खेतो व मंदिर के इर्द गिर्द एक-एक जगह पर खोजबीन की गई। हाथ कुछ भी नही लगने पर एसआई प्रदीप सिंह मय हमराहियों के साथ वापस लौट गए।
एसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि किसी ने मेड़रापर स्थित ज्योतिषी बाबा के मठ के निकट झील की तलहटी में एक शव के पड़े होने की सूचना बखिरा पुलिस चौकी पर दिया। इसी सूचना के आधार पर शैलेंद्र सिंह, सिंहासन सिंह, सुदर्शन समेत आधा दर्जन हमराही सिपाहियों को साथ लेकर झील के निकट सरसों व गेहूं के खेत में करीब दो घंटे तक शव की खोजबीन की। आसपास खेत में काम कर रही महिलाओं, पुरुषों से भी इस संबंध में जानकारी हासिल किया, किन्तु सही जानकारी नही मिल सकी। कुछ लोगों ने बताया शव की सूचना की अफवाह बुधवार की शाम से ही है। हालांकि पुलिस की खोजबीन में सरसों व गेहूं की फसल जगह-जगह से गिरी मिली थी। गलत सूचना पर बखिरा पुलिस शव की तलाश में घंटों परेशान रही।
पुलिस को मिली कच्ची शराब बनाने की भट्ठियां ःबखिरा। गुरुवार को शव की तलाश करने गई बखिरा पुलिस को शव तो नही मिला, किन्तु झील के किनारे कच्ची शराब बनाने की भट्ठियां व दर्जन भर से अधिक गैलन जरूर मिला। जगह-जगह प्लास्टिक के गिलास व पॉउच बिखरे पड़े थे। एसआई प्रदीप सिंह ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि इस प्रकार का अवैध धंधा झुरमुट की आड़ में चोरो छिपे किया जा रहा है। मौके पर किसी के नही मिलने पर प्रदीप सिंह ने कहा कि अभियान चलाकर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।