साथा। बखिरा क्षेत्र से गई किशोरी को उसके प्रेमी के साथ पुलिस ने मंगलवार की रात नंदौर चौराहे से पकड़ा।
पुलिस पकड़े गए प्रेमी से पूछताछ कर रही थी। पकड़ा गया प्रेमी कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। दोनों के पकड़े जाने की सूचना पर प्रेमिका के परिजन भी थाने पहुंच गए थे।
पुलिस के मुताबिक किशोरी की उम्र 14 वर्ष है और आरोपी 23 वर्ष का है। किशोरी के चाचा मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव में नेवासे पर रहते हैं। किशोरी के चाचा के यहां शादी थी। इसमें वह भी गई थी। किशोरी के चाचा के यहां युवक की रिश्तेदारी है। शादी में युवक भी गया था। वहीं पर दोनों का संपर्क हुआ और बातचीत शुरू हुई। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद किशोरी अपने घर चली गई।
वहीं से युवक बहला-फुसलाकर किशोरी को ले गया। परिजनों ने 14 मई को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दोनों के नंदौर चौराहे पर होने की सूचना मिली। सूचना पर सांथा चौकी इंचार्ज श्रवण यादव अपने सहयोगी कांस्टेबल विद्या पांडेय, तेज प्रताप सिंह, महिला कांस्टेबल आराधना ओझा के सहयोग से घेरेबंदी करके दोनो को पकड़ा।
किशोरी को महिला सिपाही की अभिरक्षा में रखा गया है, जबकि आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही थी।