फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक से एक लाख रुपये की लूट

Mon, 25 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
रिटायर्ड शिक्षक से एक लाख रुपये की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेमरियावां/लोहरौली। सेमरियावां स्थित पीएनबी की शाखा के अंदर से सोमवार को एक रिटायर्ड शिक्षक का एक लाख रुपये लेकर एक बदमाश भाग निकला। दिनदहाडे़ घटी घटना से हड़कंप मच गया। खबर पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 
विज्ञापन

दुधारा क्षेत्र के सिगारपुर गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक केदारनाथ पुत्र मेघा सोमवार को सेमरियावां स्थित पीएनबी में पैसा निकालने गए थे। वह अपने खाते से एक लाख रुपये निकाले। उसी दौरान बैंक परिसर में मौजूद एक बदमाश ने रिटायर्ड शिक्षक के हाथ से बैग छीन कर भाग गया। पीड़ित की सूचना पर आस-पास के लोग जुट गए। बाद में दुधारा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज का खंगाला और बदमाश की शिनाख्त करने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन

 शिक्षक केदार नाथ ने बताया कि वह कुर्थिया प्राथमिक विद्यालय से जून 2015 में रिटायर्ड हुए थे। आगे बताया कि 20 जुलाई 2015 को पांच लाख रुपये फिक्स किए थे। उसी एफडी को तोड़ कर एक लाख रुपये निकाले और बदमाश उनके हाथ से पैसा रखा बैग लेकर भाग गया।
प्रभारी एसओ ब्रहमानंद गौड़ ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। शिक्षक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर पता किया जाएगा कि किन-किन लोगों से बातचीत हुई है। वैसे प्रथम दृष्टया जांच में जो बात सामने आ रही है उसमें यह है कि पीड़ित अपने बेटे की नौकरी के लिए किसी से बातचीत किया था। नौकरी के नाम पर रुपये का लेन-देन किया गया है। बैंक के अंदर छिनैती की घटना झूठी है। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें