फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंजील हत्याकांड में सऊद के पिता को उठाया

Mon, 25 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईए अधिकारी तंजील हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त मुनीर की तलाश कर रही बिजनौर पुलिस की स्वॉट टीम मुनीर के  साथी सऊद के पिता असद सिद्दीकी को साथ ले गई है। टीम ने बताया कि वहां पुलिस अधिकारी असद से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ करेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिजनौर में हुए एनआईए अधिकारी तंजील हत्याकांड के सिलसिले में बिजनौर पुलिस लगातार अंबेडकरनगर पहुंचकर सऊद की तलाश कर रही थी। इस बार स्थानीय पुलिस के सहयोग से बिजनौर टीम ने छापा डाला, तो सऊद के पिता असद सिद्दीकी मौके पर मिल गए। सोमवार को टांडा कोतवाली में बिजनौर के स्वॉट टीम प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि बिजनौर में 91 लाख के बैंक लूट कांड में मुख्य अभियुक्त मुनीर के साथ सऊद भी आरोपी है।

इसी आधार पर तंजील हत्याकांड में पुलिस आवश्यक सुराग लगाने के लिए सऊद को तलाश रही है। तंजील की हत्या में सऊद का हाथ है कि नहीं यह तो उससे पूछताछ पर ही पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस यह मान कर चल रही है कि सऊद ही वह कड़ी है जो मुनीर की लोकेशन के बारे में सटीक जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन


बताया कि पुलिस अधीक्षक बिजनौर सुभाष सिंह बघेल सऊद के पिता से पूछताछ करेंगे। सूत्रों के अनुसार छापे के दौरान स्वॉट टीम ने सऊद और उसके पिता असद सिद्दीकी के कई कागजात व पासपोर्ट भी अपनी अभिरक्षा में ले लिए हैं। उधर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें